{"_id":"611000e98ebc3ef3eb794c99","slug":"panchayat-held-in-badli-to-stop-the-sale-of-smack-police-asked-for-time-till-september-20-bahadurgarh-news-rtk620370829","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक की बिक्री रोकने के लिए पंचायत में पुलिस ने मांगा 20 सितंबर तक समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक की बिक्री रोकने के लिए पंचायत में पुलिस ने मांगा 20 सितंबर तक समय
विज्ञापन
स्मैक का धंधा रोकने के लिए बादली की बड़ी चौपाल में जुटे ग्रामीण।
- फोटो : Bahadurgarh
बादली(झज्जर)। नशे की बिक्री को रोकने के लिए बादली की बड़ी चौपाल में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पुलिस के प्रति रोष जाहिर करते हुए पुलिस पर कारोबारियों के साथ लेनदेन के आरोप लगाए गए। पंचायत ने मामले की शिकायत के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलने का फैसला लिया तो पंचायत में डीएसपी राहुल देव पहुंचे और ग्रामीणों को 20 सितंबर तक स्मैक कारोबारियों का सफाया करने का आश्वासन दिया।
चौपाल में गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली की अध्यक्षता में हुई पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में सबसे पहले पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह प्रकट करते हुए नाराजगी जाहिर की गई। विनोद बादली, जिला पार्षद मामन व कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत से स्मैक का धंधा दिनोंदिन फलफूल रहा है। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।
इस पर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गृह मंत्री विज से मिलने का फैसला लिया। इसी दौरान पहुंचे डीएसपी राहुल देव और पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने ग्रामीणों को हालात सुधारने का आश्वासन दिया और इसके लिए पंचायत से 20 सितंबर तक का समय मांगा। पंचायत ने पुलिस की बात मान ली और कहा कि स्मैक का धंधा करने वालों को पकड़वाने में ग्रामीण भी पुलिस की मदद करेंगे। पंचायत में रामभगत, हिम्मल पहलवान, कृष्ण, सोमबीर, बेदन ठेकेदार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक माह में दो पकड़े
पिछले एक माह में पुलिस ने स्मैक बेचने का धंधा करने के आरोप में केवल दो लोगों को पकड़ा है। इनमें एक दिल्ली के ढांसा गांव का निवासी और दूसरा बादली गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को 10-10 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि बादली में धड़ल्ले से स्मैक की बिक्री हो रही है। इसके तार सोनीपत और रोहतक के कारोबारियों से भी जुड़े हैं। मगर पुलिस कठोर कदम नहीं उठा रही।
पहले भी हुई पंचायत
क्षेत्र में बढ़ते स्मैक के कारोबार को लेकर बादली की चौपाल में 11 जुलाई को पहली पंचायत हुई थी। पंचायत में सर्वसम्मति से जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने का फैसला लिया गया था, ताकि स्मैक के कारोबार पर रोक लगाई जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को इलाके में स्मैक का धंधा करने वाले सभी लोगों को 20 दिन में पकड़ने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों को पुलिस की सक्रियता नहीं दिखी तो रविवार को फिर पंचायत की गई।
बादली में 17 जगह नाके लगाए
पुलिस ने पिछले एक माह में बादली में 17 जगह पर नाके लगाए हैं। स्मैक का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पंद्रह अगस्त के बाद नाकों के साथ-साथ पुलिस की नफरी भी बढ़ा दी जाएगी। इसके लिए पंचायत में मौजूद लोगों को 20 सितंबर तक आश्वासन दिया गया है। पुलिस की मिलीभगत के आरोपों की भी जांच की जाएगी।
- राहुल देव, डीएसपी।
्र