फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Palak conquered the world with hard work, determination and faith

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेहनत, दृढ़ संकल्प और विश्वास से पलक ने जीत लिया जहान

Sat, 30 Sep 2023 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Palak conquered the world with hard work, determination and faith
बादली। लक्ष्य के प्रति पूरी ईमानदारी, मेहनत, दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ मंजिल ओर से बढ़ी निमाना गांव की पलक ने शुक्रवार को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और देश का नाम रोशन कर दिखाया है। इस कामयाबी से उनके गांव में खुशी का माहौल है। घर में बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पलक गुलिया ने एक ही दिन में दो-दो पदक जीते हैं। खेल के दौरान पूरा गांव और क्षेत्र प्रसारण को देखता रहा। ग्रामीण एक मिनट के लिए टीवी से दूर नहीं हुए और पलक के परिजनों के साथ सामूहिक तौर पर खेल का आनंद लिया। जैसे ही पलक ने निशाना साधकर देश की झोली में दूसरे पदक के तौर स्वर्ण पदक डाला तो पूरा गांव झूम उठा। पलक की दादी, चाचा, चाची, बहनें और भाई ने लोगों के साथ मिलकर आतिशबाजी की और जीत की खुशी का जश्न मनाया।
विज्ञापन

दादी बोलीं, म्हारी छोरी ने लठ गाड़ दिया
पलक ने जब पहले भारतीय ट्रिपल के 10 मीटर में रजत पदक हासिल किया तो पूरा गांव पलक के घर बधाई देने के लिए उमड़ गया। खुशी का सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि कुछ ही दूर बाद पलक का एकल मुकाबला भी हुआ, जिसे देखने के लिए ग्रामीण काफी उत्सुक दिखे। पलक ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया तो ग्रामीणों की खुशी दोगुनी हो गई। एक ही दिन में रजत और स्वर्ण हासिल करने पर परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और पलक की दादी सावित्री ने पलक की मेहनत और ईश्वर का आशीर्वाद बताया और हरियाणवीं बोली में कहा कि म्हारी छोरी ने लठ गाड़ दिया है...। चाची ज्योति और निर्मला ने बताया कि जिस उम्मीद के साथ पलक मेहनत कर रही थी वह पूरी हो गई है, जबकि पलक की बुआ बहन सोनिका और निशा का कहना है कि एशियाई खेलों के बाद अब ओलंपिक पर निशाना साधा जाएगा।
विज्ञापन




एयर पिस्टल में बेमिसाल है 17 वर्षीय पलक गुलिया
बादली। पलक ने भोपाल स्थित शूटिंग अकादमी में आयोजित खेलो इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में अचूक निशाना साधा था। मात्र 15 वर्ष की उम्र से ही पलक देश के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर तालिका में नंबर दो पर है। पलक के चाचा जगबीर निमाना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ की ओर से आयोजित जूनियर विश्व कप की 10 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। पिछले वर्ष दिल्ली और भोपाल में भी चयन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। चांगवान में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप 2022 में रजत पदक जीता। मिश्रित स्पर्धा में शिव नरवाल के साथ जोड़ी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। पलक और शिव नरवाल की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। मिश्रित एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक और शिव की जोड़ी ने इरिना लोकतियोनोवा और वालेरी रकीमझान की कजाखिस्तान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से शिकस्त दी थी। लेवल पर अंडर-18, अंडर-21 और सीनियर श्रेणी में पलक नंबर-1 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed