{"_id":"60ca3dc38ebc3e2ff55cea85","slug":"paintings-to-be-made-on-the-outer-walls-of-government-buildings-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk6132952148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सरकारी भवनों की बाहरी दीवारों पर बनाई जाएंगी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सरकारी भवनों की बाहरी दीवारों पर बनाई जाएंगी पेंटिंग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के देवीलाल पार्क की तर्ज पर अब नगर के सभी प्रमुख सरकारी भवनों की दीवारों व सार्वजनिक स्थानों पर वाल पेंटिंग की जाएगी। यहां नए-नए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। मोटीवेशनल स्लोगन भी लिखे जाएंगे ताकि लोग इनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों व स्वच्छता अभियान आदि में बढ़-चढ़कर भाग लें।
वाल पेंटिंग व सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए नप ने टेंडर छोड़ दिया है। बहुत जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा। नप चेयरपर्सन शीला राठी ने कहा शहर में काफी विकास कार्य करवाए गए हैं। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी कई काम किए गए हैं। इसी श्रेणी में देवीलाल पार्क में नहर के साथ लगती दीवार पर वाल पेंटिंग की गई है। यहां कई तरह की पेंटिंग्स बनाई गई हैं। ये पेंटिंग काफी आकर्षक हैं और दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यहां कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। पार्क में आने वाले लोग इन पेंटिंग के समक्ष खड़ हो सेल्फी लेते रहते हैं। शीला राठी ने बताया कि देवीलाल पार्क की तर्ज पर ही अब शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों और अन्य दीवारों पर वाल पेंटिंग करने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोग साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित हो सकें। इन स्थानों पर लव दिस सिटी, जंगल, बाज पक्षी, फूल आदि वाल पेंटिंग के सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे ताकि लोग अपने शहर को लेकर गर्व कर सकें। उन्होंने बताया कि अब तक मेट्रो सिटी बहादुरगढ़ में इस तरह का कोई भी सेल्फी प्वाइंट नहीं बना था। देवीलाल पार्क में वाल पेंटिंग के रूप में शहर का पहला सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। अब शहर में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।
वाल पेटिंग, ग्रिल और होगा पौधरोपण
शीला राठी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों व पिलरों की भी सुंदरता बढ़ाई जाएगी। यहां वाल पेटिंग और स्लोगन लिखने के लिए काम होगा। संबंधित विभाग से अनुमति लेकर मेट्रो पिलरों के बीच डिवाइडर पर ग्रिल लगाकर पौधारोपण किया जाएगा। इससे शहर में हरियाली बढ़ेगी। हमने नप बोर्ड की बैठक में पहले से ही यह प्रस्ताव पास किया हुआ है। बहुत जल्द ही यह काम भी शुरू होगा। शीला राठी ने बताया कि शहर में चहुंमुखी विकास किया गया है। हर वार्ड में बिना भेदभाव के काम किए गए हैं। इतने विकास कार्य पहले कभी नहीं हुए थे। हमने शहर के हर हिस्से व हर श्रेणी के लोगों की बातों को सुना और उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करते हुए विकास कार्य कराए हैं।