फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paint spray on cameras killed 11 lakh at ATM

कैमरों पर पेंट स्प्रे मार एटीएम को काट ले गए 11 लाख

Wed, 07 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Paint spray on cameras killed 11 lakh at ATM
जसोरखेड़ी में स्थित पीएनबी का एटीएम बूथ, जिसमें 11 लाख रुपये निकालने की वारदात हुई। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। गांव जसोरखेड़ी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को सोमवार की देर रात बदमाशों ने निशाना बनाया। गाड़ी से आए बदमाश सीसीटीवी कै मरों पर पेंट स्प्रे कर गैस कटर से मशीन को काटकर लगभग 11 लाख रुपये निकाल कर ले गए। आसोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

गांव जसोरखेड़ी में लुहारहेड़ी रोड पर मंदिर के नजदीक पीएनबी का एटीएम बूथ है। सोमवार रात को इस एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। रात करीब तीन बजे काले रंग की गाड़ी में सवार होकर बदमाश आए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर पेंट स्प्रे कर दिया गया। इसके बाद गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें रखे लगभग 11 लाख रुपये निकाल ले गए। जब बदमाशों ने मशीन से छेड़छाड़ की तो अलॉर्म बज गया था। आसौदा थाना पुलिस तुरंत गांव के लिए निकली, लेकिन जब तक पहुंचती बदमाश भाग चुके थे। इसके बाद रात से लेकर सुबह तक पुलिस की टीमें भाग-दौड़ करती रहीं, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। सुबह बैंक के अधिकारी आए तो उनके बयान लिए गए। पीएनबी मैनेजर कुमारी प्रिया ने बताया कि हाल ही में मशीन में रुपये डाले गए थे। बदमाश मशीन से लगभग 11 लाख रुपये निकाल कर ले गए हैं। बैंक मैनेजर की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एटीएम पर नहीं होते सिक्योरिटी गार्ड
वारदात के समय एटीएम बूथ पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। रात को इसे बंद कर दिया जाता है। बीती रात को इसका शटर तो डाउन कर दिया गया था, लेकिन ताले नहीं लगे थे। इसके चलते बदमाशों का काम भी आसान हो गया। वे बिना ताले तोड़े शटर काटकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में दिखाई दे रहे दो बदमाश
हालांकि बदमाशों ने आते ही एटीएम के कैमरों पर पेंट स्प्रे कर दिया था, लेकिन बदमाशों की धुंधली तस्वीरें कैद हो गई हैं। केबिन में दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। ये काले रंग की गाड़ी में आए थे। इनकी पहचान के लिए पुलिस गांव में अन्य जगहों पर लगे कैमरों की फुटेज चेक करेगी। वारदात स्थल के आसपास से मोबाइल के डंप भी उठाएगी।
नहीं दिया जाता एटीएम बूथों की सुरक्षा पर ध्यान
बहादुरगढ़ इलाके में इस तरह की वारदात होती रही हैं। बीते तीन-चार साल में यहां एटीएम उखाड़ने या लूटने के प्रयास की दर्जनभर से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इसकी बड़ी वजह सुरक्षा का अभाव है। बैंकों द्वारा एटीएम बूथों की संख्या तो बढ़ाई जा रही है, लेकिन इनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता।

जल्द सुलझाई जाएगी वारदात
सूचना मिलते ही टीमें तुरंत वारदात स्थल के लिए निकल दी थीं। बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में गंभीरता से जांच चल रही है, जल्द सुलझाने का प्रयास रहेगा।
-जसबीर सिंह, इंस्पेक्टर, थाना प्रबंधक आसौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed