फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paint market booms before Diwali, turnover of Rs 20 crore so far

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली से पहले दमका पेंट का बाजार, 20 करोड़ का अब तक हुआ कारोबार

Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Paint market booms before Diwali, turnover of Rs 20 crore so far
-फोटो 65 : रेलवे रोड पर एक दुकान में रखे पेंट के डिब्बे। संवाद
बहादुरगढ़। दिवाली से पहले पेंट कारोबार चमक गया है। इस बार पारंपरिक व्हाइटवॉश और डिस्टेंपर की जगह सिल्क ग्लॉसी और फ्लेक्सो जैसे लग्जरी पेंट्स की मांग ज्यादा है। बहादुरगढ़ में इस दिवाली पर अब तक 20 करोड़ रुपये का पेंट कारोबार हो चुका है। इसमें लग्जरी पेंट का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे रोड के कारोबारी पंकज कुमार बताते हैं कि लोग अब सामान्य एमल्शन की बजाय टिकाऊ, वॉशेबल और चमकदार पेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। सिल्क ग्लॉसी पेंट 500-600 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है, जो दीवारों को सिल्की टच व पारदर्शी लुक देता है। फ्लेक्सो पेंट 600-800 रुपये प्रति लीटर में मिलता है।
विज्ञापन

इसमें पीयू और सिलिकॉन टेक्नोलॉजी के कारण बारिश में भी दीवारों की चमक बरकरार रहती है। कंपनियां इन पर 8 साल तक की गारंटी देती हैं। मेन बाजार के कारोबारी विक्रम का कहना है कि बाजार अच्छा चल रहा है। जीएसटी पहले भी 18 प्रतिशत था और अब भी है। अगर टैक्स घटे तो मांग और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में लग्जरी पेंट सेगमेंट में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल जहां कुल बिक्री में लग्जरी पेंट की हिस्सेदारी 25-30 प्रतिशत थी, वहीं इस बार यह 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। लोगों की बेहतर लुक और लग्जरी लाइफस्टाइल की चाह इसकी मुख्य वजह है।

पेंट कारोबारियों के अनुसार, बारिश के मौसम में बिक्री घट जाती है, लेकिन नवरात्र से दिवाली तक रोजाना अच्छी बिक्री हो रही है। त्योहारों का यह सीजन उद्योग के लिए गोल्डन पीरियड साबित हो रहा है। उनका कहना है कि लोग दिवाली से पहले केवल दीवारें नहीं, बल्कि पूरे इंटीरियर को नया रूप दे रहे हैं। वॉलपेपर, जैज मोजैक, फर्नीशिंग पैनल, इंडोर लाइटिंग और डायनमिक वंदनवार जैसी आधुनिक सजावट की वस्तुएं भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed