{"_id":"6186cb22e5393a270814d22e","slug":"paddy-arrival-in-the-grain-market-increased-millet-also-reached-jhjhar-news-rtk6291001196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में धान की आवक में रही तेजी,बाजरा भी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में धान की आवक में रही तेजी,बाजरा भी पहुंचा
विज्ञापन
अनाज मंडी में धान की ढेरी की बोली लगाते आढ़ती।संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। अनाज मंडी में धान की आवक में शनिवार को तेजी आई तो बाजरे की आवक में थोड़ी सी धीमी रही। किसानों की ओर से धान की फसल सुबह से ही मंडी में लाई जा रही थी। जिसके चलते प्राइवेट तौर पर धान व बाजरे की खरीद कर रहे आढ़तियों ने धान की ढेरियों की बढ़-चढ़कर बोलियां लगाई।
आढ़तियों ने किसानों के सामने खुली बोलियां लगाकर धान की ढेरियों के मोलभाव तय किए। वहीं किसानों ने भी भाव ठीक नहीं देने पर अपनी ढेरियों को बेचने के लिए मना कर दिया। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही काफी संख्या में किसान धान की फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंचने लगे थे। अनाज मंडी में दिनभर धान व बाजरे की खरीद जारी रही है। झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को 314 क्विंटल धान की प्राइवेट तौर पर खरीद की गई है। वही बाजरे की करीब 358 क्विंटल खरीद की आढ़तियों की ओर से की गई है। बाजरे का उठान आढ़तियों की ओर से निरंतर करवाया जा रहा है। श्रमिक दिनभर खुले में पड़े बाजरे को बैगों में भर कर गाड़ियों में लाद रहे है, ताकि अनाज मंडी परिसर में ज्यादा भीड़ व अव्यवस्था न फैले।
वर्जन
धान व बाजरे की खरीद आढ़तियों की ओर से लगातार प्राइवेट तौर पर की जा रही है। धान की आवक भी लगातार हो रही है। मार्केट कमेटी की ओर से मंडी के दोनों गेटों पर कर्मचारी बैठे हुए हैं, किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
- विजय सिंह, सह सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।