{"_id":"670f00bcefe261204d0b3234","slug":"paddy-area-increased-in-five-years-wheat-and-millet-area-decreased-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114636-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच साल में धान का क्षेत्र बढ़ा, गेहूं और बाजरा का रकबा घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच साल में धान का क्षेत्र बढ़ा, गेहूं और बाजरा का रकबा घटा
Wed, 16 Oct 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
15jjrp05- झज्जर। खेत में खड़ी धान की फसल। संवाद
विश्व खाद्य दिवस पर विशेष....
-इस साल गेहूं का रकबा बढ़ने की उम्मीद, रकबा बढ़ने के साथ फसलों का बढ़ रहा उत्पादन
फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। किसान तीन से चार माह तक अपने खेत में कड़ी मेहनत कर अन्न उगाने का काम करते हैं। जिले की बात करें तो यहां मुख्य रूप से धान, बाजरा, सरसों और गेहूं की फसल का उत्पादन होता है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सभी फसलों का क्षेत्र बढ़ने के साथ ही उत्पादन भी बढ़ रहा है।
प्रदेश में धान, गेहूं के स्टॉक में झज्जर जिले का भी अहम हिस्सा रहता है। धान की बात करें तो 5 साल में 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ा है। इसके साथ ही उत्पादन भी बढ़कर एक लाख 77 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। इस साल यह और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इसी प्रकार बाजरे की बात करें तो पांच साल पहले जिले में 39 हजार हेक्टेयर में बाजरा बोया जाता था, लेकिन पिछले साल मात्र 36 हजार हेक्टेयर में बाजरा बोया गया। इस साल यह एरिया कम होकर 30 हजार हेक्टेयर तक रह गया है।
पिछले दो साल से बारिश होने की वजह से बाजरा खराब होने की स्थिति में एरिया कम हुआ है। गेहूं की बात करें तो पांच साल पहले एक लाख 7 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की जाती थी, जिसमें पांच लाख 13 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। पिछले साल जिले में लगभग 99500 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई थी और उत्पादन लगभग 4 लाख 70 हजार मीट्रिक टन हुआ था। इस साल गेहूं का एरिया बढ़कर एक लाख 10 हजार हेक्टेयर तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पांच साल में धान की स्थिति
वर्ष क्षेत्र औसतन उपज उत्पादन
2019-20 51000 2561 130000
2020-21 42000 2698 114000
2021-22 39000 2685 104000
2022-23 53000 2792 149000
2023-24 62000 2860 177000
2024-25 61250-- -- - -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाजरे की पांच साल की स्थिति पर नजर
वर्ष क्षेत्र औसतन उपज उत्पादन
2019-20 39000 2376 92000
2020-21 50000 2507 126000
2021-22 34000 2070 70000
2022-23 36000 2368 85000
2023-24 36000 2437 86000
2024-25 30516-- -- - -- -- -
-- -- -- -- -- -- --
गेहूं की स्थिति
वर्ष क्षेत्र औसतन उपज उत्पादन
2019-20 107000 4909 513000
2020-21 102000 4531 463000
2021-22 96617 4400 356000
2022-23 82800 2792 249000
2023-24 99500 4700 470000
(नोट- एरिया हेक्टेयर, औसतन उपज किलोग्राम प्रति हेक्टेयर और उत्पादन मीट्रिक टन में है।)
वर्जन
इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। रबी का रकबा पिछले साल के आसपास ही रहने की उम्मीद है।-डॉ. जितेंद्र अहलावत, कृषि उप निदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग, झज्जर

2024-25 61250
बाजरे की पांच साल की स्थिति पर नजर
वर्ष क्षेत्र औसतन उपज उत्पादन
2019-20 39000 2376 92000
2020-21 50000 2507 126000
2021-22 34000 2070 70000
2022-23 36000 2368 85000
2023-24 36000 2437 86000
2024-25 30516