{"_id":"60dcb63a8ebc3e94c4301509","slug":"oxygen-facility-will-be-available-at-every-bed-in-general-hospital-jhjhar-news-rtk6154594196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य अस्पताल में हर बेड पर होगी ऑक्सीजन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य अस्पताल में हर बेड पर होगी ऑक्सीजन की सुविधा
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल का वार्ड। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल में भी अब निजी अस्पतालों की तरह ऑक्सीजन की सुविधा मरीजों को बेड पर ही मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त सिलिंडर लगाने की बजाय पाइप लाइन के माध्यम से बेड पर ही गैस की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल में बेड पर ही ऑक्सीजन की गैस पाइपलाइन लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अस्पताल के सभी वार्डों में पाइप लगाकर बेड के साथ में ऑक्सीजन प्वाइंट लगाए जाएंगे। जिससे मरीज को ऑक्सीजन प्वाइंट से ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि वर्ष 2012 में सौ बेड के अस्पताल भवन का निर्माण किया गया था। निर्माण के समय इस तरह की सुविधा अस्पताल में नहीं थी। कोरोनाकाल में दूसरी लहर में उपजी स्थिति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब इसकी तैयारी कर ली है। ताकि संभावित तीसरी लहर में मरीजों को इस तरह की स्थिति की सामना न करना पड़े। मरीज को ऑक्सीजन की सुविधा बेड पर ही मिले, इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही है। सामान्य अस्पताल में आपातकालीन विभाग, सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, नेत्र विभाग, आपरेशन थियेेटर, प्राईवेट वार्ड बनाए गए हैं। जहां पर विभाग की तरफ से ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाए जाने की योजना है। अस्पताल में करीब सौ स्थानों पर ऑक्सीजन के प्वाइंट लगाए जाएंगे।
- एसएनसीयू में 15 लाख से लगेेगी पाइप लाइन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एसएनसीयू मे पाइप लाइन लगाने के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि वार्डों में पाइप लाइन लगाने के लिए बजट का अलग से प्रावधान रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पाइप लाइन लगाने की दिशा में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही स्वास्थ विभाग की तरफ से ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- कोरोना की दूसरी लहर में पड़ी थी सिलिंडरों की कमी
कोरोना काल की दूसरी लहर के समय बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन की सिलिंडरों की आवश्यकता पड़ी थी। इस समय एक एक बेड पर कई कई मरीजों को लेटा कर जुगाड़ के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई थी। उस समय मरीजों को बेड तक नहीं मिले थे। मरीजों की जमीन पर लिटाकर ही ऑक्सीजन सिलिंडरों से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई थी। अब अस्पताल में ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए प्लांट भी लगाया जा रहा है।
वर्जन
सामान्य अस्पताल में बेड पर ही मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए जल्द ही पाइप लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऑक्सीजन के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए प्लांट से गैस की आपूर्ति की जा सकेगी।
- डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।