फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   overload truck, protest

मिट्टी के ओवर लोड वाहनों से परेशान नाहरा-नाहरी रोड़ के दुकानदारों ने लगाया जाम

Sun, 07 Jul 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
overload truck, protest
-फोटो 8 : दुकानदारों को समझाते पुलिस कर्मचारी। --- - फोटो : Bahadurgarh
शहर की सड़कों से गुजरने वाले ओवर लोड मिट्टी के डंफरों और ट्रैक्टर ट्रालियों से परेशान होकर नाहरा-नाहरी मार्ग के दुकानदारों ने शनिवार सुबह प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई और वाहन चालक करीब आधा घंटे तक परेशान रहे। प्रदर्शन की सूचना पर ट्रैफिक और थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मौके पर ओवर लोड वाहनों के मालिक भी पहुंच गए। दुकानदारों का तर्क है कि डंफरों में भरी मिट्टी उड़ने से उनके व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि वाहन चालक मिट्टी को तिरपाल से ढककर और गीली कर ले जाए। इससे किसी को भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार संजय, राजेंद्र शर्मा, विष्णु, राजेश, सुधीर, सतीश ने बताया कि प्रतिदिन बामनौली गांव की तरफ से काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों और डंफरों में मिट्टी ढोई जाती है। हवा में उड़ती मिट्टी पूरा दिन उनकी दुकानों के आगे गिरती है। इससे बीमारियां भी फैल रही है। दुकानदारों ने कहा कि कई बार प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं वहीं पुलिस भी इन ओवर लोड वाहनों के चालान नहीं कर रही है। दुकानदारों ने उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि इन ओवर लोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

तिरपाल ढककर ले जाया जाए मिट्टी को
नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदारों का तर्क है कि यदि ये वाहन चालक मिट्टी को ले जाते हैं तो उसे तिरपाल से जरूर ढका जाना चाहिए, साथ ही उसे पानी से गीला करना चाहिए ताकि वह धूल बनकर उड़े ना। इससे दुकानों के आगे भी धूल जमा नहीं होगी और उनकी दुकानदारी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दुकानदारों की समस्या पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन काफी संख्या में मिट्टी के ओवर लोड वाहन निकलते हैं और उनसे धूल उड़ती है तो वह उनकी दुकानों के आसपास जमा हो जाती है। इससे उन्हें परेशानी होती है। इस पर डंफर मालिकों को भी मिट्टी पर पानी और तिरपाल डालकर लाने के लिए कहा गया है। रही बात ओवर लोड की तो इस बारे में संबंधित विभाग को भी बताया गया है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रवि कुमार, थाना शहर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed