फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Organization workers invited farmers for the Mahapanchayat to be held in Delhi on 23rd.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 23 को दिल्ली में होने वाली महापंचायत का संगठन कार्यकर्ताओं ने दिया किसानों को न्योता

Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Organization workers invited farmers for the Mahapanchayat to be held in Delhi on 23rd.
-फोटो 60 : मांडौठी गांव का दौरा कर लोगों को महापंचायत का न्यौता देते संगठन सदस्य।
बहादुरगढ़। सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग की। बिजली संशोधन बिल 2023 व प्रीपेड मीटर स्कीम रद्द करने, किसान-मजदूरों के कर्ज खत्म करने, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 10,000 महीना करने और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों तथा छोटे किसानों को साल भर रोजगार देने आदि मांगों को लेकर 23 को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में महापंचायत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता क्षेत्र के गांव जा रहे हैं। लोगों को पंचायत में भाग लेने का निमंत्रण दे रहे हैं। संगठन कार्यकर्ताओं ने मांडौठी समेत कई गांवों का दौरा किया। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लोगों से भाग लेने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed