फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Organization organized candle march to bring justice to Hathras victim

हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठन ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 05 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Organization organized candle march to bring justice to Hathras victim
कैंडल मार्च में भाग लेते एसकेएस के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए पीड़िता की मौत को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों से जुड़े ने लोगों ने कैंडल मार्च निकाल न्याय की मांग की। कैंडल मार्च से पहले लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च इंद्रा पार्क शुरू होकर रेलवे रोड से होते हुए लाल चौक तक पहुंचा।
विज्ञापन

कैंडल मार्च का नेतृत्व एसकेएस बहादुरगढ़ ब्लॉक सचिव व नगर पलिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान राजपाल ने किया। संचालन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बहादुरगढ़ ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने किया। सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैंगरेप पीड़िता का शव नहीं लोकतंत्र की आत्मा का शव जलाया गया। ऐसे अपराध से मानवता और नैतिक मूल्यों का पतन हुआ है। परिजनों को शव न सौंपना, रात को पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जाना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार इस्तीफा दें। साथ-साथ ही पीड़िता के दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दे। कर्मचारी नेता राजेंद्र तूषामड़ ने कहा उत्तर प्रदेश के हाथरस की बेटी के साथ गैंगरेप और 15 दिन बाद दिल्ली के हॉस्पिटल में मौत हो गई। जोकि घोर निंदनीय है। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान एवं संघ के जिला वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र तूषामड़, बाल्मीकि समाज प्रधान अनिल पवार, विनोद, शमशेर, संदीप पार्षद, बीनू, सुमित टाक समेत अनेक ने इस घटना को समाज के लिए घिनौनी बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह के घिनौने अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। ताकि भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा न हो। इस घटना के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed