{"_id":"6a3d131924eabeea0a03d94b","slug":"organization-of-the-annual-chaugan-mata-bhandara-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124870-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्षिक चौगान माता भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्षिक चौगान माता भंडारे का आयोजन
Thu, 25 Jun 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर में वीरवार को दसवें वार्षिक चौगान माता भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कौशिक ने शिरकत की।
भंडारे से पूर्व विधिवत हवन-यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं और आयोजकों ने आहुति देकर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दिनेश कौशिक ने चौगान माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सुदेश रंगा, मंजीत पांचाल, सीमा सांखौल, संजय पाराशर, रंजीत दहिया, संजय सैनी, कृष्ण आसौदा, अमित, सुमित अत्री आदि उपस्थित रहे।