फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Operation Durga: The screws on the manchas, caught the youth, jhajjar news

ऑपरेशन दुर्गा ः मनचलों पर शिकंजा, छह युवक पकड़े

Thu, 13 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। ऑपरेशन दुर्गा के तहत सीएम फ्लाइंग टीम और जिला पुलिस ने बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया। टीम के अभियान को देखते हुए मनचले गलियों में तीतर बितर होते दिखाई दिए। टीम के सदस्यों का जिले में यह पहला अभियान था। टीम के सदस्यों ने पहले ही दिन छापामारी के दौरान लड़कियों पर तंज कसने वाले और छेड़खानी करने वाले छह से ज्यादा मनचलों पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

जिले में दो टीम गठित की गई हैं। इसमें 12 से ज्यादा जवान तैनात हैं। टीम के सदस्यों ने पहले दिन सुबह 9 बजे स्कूल कालेज टाइम पर अभियान शुरू किया और यह अभियान दोपहर कालेज और स्कूल की छुट्टी के समय समाप्त हुआ। टीम के इस अभियान से जहां जिले के मजनूओं में दहशत का माहौल बना है तो वहीं आम लोग इस अभियान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एएसआई तेजराम दहिया
एंटी रोमियो टीम के इंचार्ज एएसआई तेजराम दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार टीम ने झज्जर जिले में इस अभियान की शुरूआत की है। टीम ने पहले ही दिन छेड़खानी करने वाले आधा दर्जन से ज्यादा मनचलों पर शिकंजा कसा। एएसआई तेजराम कहना है कि अभियान का उद्देश्य लड़कियों के साथ आए दिन हो रही छेेड़छाड़ और तंजकसी पर लगाम लगाना है। इसी के चलते टीम ने कालेज, स्कूलों व बसों में जाकर छापामारी कर मनचलों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने की सराहना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस अभियान की आम जनता, लड़कियों के साथ-साथ कालेज और स्कूल प्रबंधन ने भी काफी सराहना की है। झज्जर नेहरू कालेज के प्राचार्य रणजीत मदान का कहना है कि आज के दौर को देखते हुए इस अभियान की बेहद आवश्यकता है, क्योंकि कालेज में आउटसाइडर युवा भी इंट्री करते हैं जो लड़कियों पर तंज कसते हैं। ऐसे मनचलों पर काबू पाने लिए ये अभियान बेहद जरूरी है। मदान का कहना है कि टीम के सदस्य इस अभियान को निरंतर जारी रखे ताकि मनचलों में दहशत का माहौल बना रहे और हमारी बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed