{"_id":"5d28e33f8ebc3e6ce70a8e80","slug":"operation-charkhidadri-news-rtk504158033","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा करने वाला वाहन बदलने पर एसएचओ और जांच अधिकारी को एसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा करने वाला वाहन बदलने पर एसएचओ और जांच अधिकारी को एसपी ने किया सस्पेंड
विज्ञापन
वाहन बदलवाने वाले एसएचओ और जांच अधिकारी सस्पेंड
डीएसपी रमेश कुमार की जांच रिपोर्ट मिलने पर एसपी मोहित हांडा ने लिया एक्शन, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। सड़क हादसे में वाहन बदलने पर एसपी मोहित हांडा ने बौंदकलां थाना पुलिस के खिलाफ एक्शन लिया है। एसपी ने इस संबंध में एसएचओ और जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। मामले में एसएचओ और जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आई थी और इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि गत बुधवार शाम साढ़े छह बजे नारनौल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था। बाइक सवार युवक की बुधवार रात को ही उपचार के दौरान पीजीआईएमएस रोहतक में मौत हो गई थी। ओवरलोड ट्रक द्वारा युवक को कुचलने पर पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वाहन बदल दिया गया और उसकी जगह दूसरा वाहन खड़ा कर दिया गया। मामला सुर्खियों में आने पर डीएसपी रमेश कुमार जांच के लिए बौंदकलां थाने पहुंच गए थे। डीएसपी ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में एसएचओ और जांच अधिकारी की लापरवाही मानते हुए रिपोर्ट एसपी को सौंप दी थी। एसपी ने शुक्रवार को ही तुरंत प्रभाव से बौंदकलां थाने के एसएचओ और जांच अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों की विभागीय जांच भी होगी।
वहीं, एसपी कार्यालय में मामले की भनक लगते ही डीएसपी रमेश कुमार 11 बजे बौंदकलां थाने में पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले को लेकर कार्यवाहक एसएचओ जयनारायण से जानकारी ली। डीएसपी रमेश कुमार ने हादसे वाले ट्रक की जगह खड़े किए गए दूसरे ट्रक की वीडियो बनाई और ट्रक का मुआयना भी किया था। डीएसपी की जांच में ट्रक को बदलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
यह है मामला
मृतक के भाई सत्येंद्र बौंदकलां निवासी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम वह अपने भाई प्रीतम के साथ बाइक पर किसी काम के लिए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। किलसर तालाब पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही सत्येंद्र सड़क से नीचे की ओर गिर गया जबकि प्रीतम सड़क पर ही गिर गया। प्रीतम के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। गंभीर रूप से घायल प्रीतम ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। वहीं, घटना के करीब 12 घंटे बाद दूसरा ट्रक वहां खड़ा मिला था।
वर्जन
डीएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद में बौंदकलां एसएचओ जयनारायण और आईओ एचसी हवीन को सस्पेंड करके विभागीय जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए है।
मोहित हांडा, एसपी, चरखी दादरी
फोटो 27
थाना बौंदकलां जहां के एसएचओ और जांच अधिकारी को सस्पेंड किया गया है।
फोटो 28 एसपी मोहित हांडा।
महोदय जी आज पेज नंबर तीन पर प्रकाशित खबर की पीडीएफ भी लगाने का कष्ट करें।