फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Open wastage... thousands of liters of water flowing every day, department unaware

Jhajjar-Bahadurgarh News: खुली बर्बादी...रोज बह रहा हजारों लीटर पानी, विभाग बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Open wastage... thousands of liters of water flowing every day, department unaware
10-रोहतक के भरत कॉलोनी निकट होटल के बाहर सड़क पर पानी डालता युवक। संवाद - फोटो : लाखनमाजरा गांव में हुई पंचायत में आईटीआई बनवाने का मुद्दा रखते ग्रामीण। संवाद
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की सड़कें रोज हजारों लीटर साफ पानी से नहा रही हैं। टूटी पाइपलाइन, ओवरफ्लो टंकी और लापरवाह रवैया पानी के इस संकट को और गहरा कर रहा है। शिकायतों की भरमार है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
शहर में पेयजल संकट के बीच पानी की बर्बादी चरम पर है। आलम यह है कि रोजाना हजारों लीटर पानी यूं ही नालियों में बह रहा है और जिम्मेदार विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। टीम ने सोमवार को पानी बर्बादी को लेकर पड़ताल की।
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग से लेकर निजी होटलों के बाहर तक सड़क पर पानी बहता साफ देखा जा सकता है। होटलों के बाहर गाड़ियां धोने व बर्तन साफ करने में खुलेआम सप्लाई का पानी बहाया जा रहा है। शहर में कई जगह लोगों ने अवैध रूप से सबमर्सिबल लगवा रखे हैं। इससे भूजल दोहन तो हो ही रहा है साथ ही सप्लाई का पानी भी बिना रोक-टोक बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर रोड पर आंबेडकर पार्क के बाहर मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज है। यहां दिनभर पानी सड़क पर बहता है जिससे राहगीरों को परेशानी रहती है। वहीं, पुराने शहर की आंतरिक गलियों की स्थिति ज्यादा खराब है। कई जगह पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हैं जिनसे सप्लाई का पानी रिसता रहता है। इससे सड़कें तो टूट ही रही हैं साथ ही मकानों की नींव में भी पानी जा रहा है। संवाद
------

उपमंडल कार्यालय की छत पर रखी टंकी से बह रहा पानी
जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल कार्यालय की छत पर रखी पानी की टंकी अक्सर ओवरफ्लो होकर सैंकड़ों लीटर पानी बहा देती है। सरकारी कार्यालय में ही जब पानी की कद्र नहीं है तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जाए। सलारा मोहल्ले में दूषित पानी की आपूर्ति की लगातार शिकायत मिल रही है। विभाग ने जांच के लिए टीम तो लगा दी है लेकिन लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

---------
वर्जन

सोनीपत रोड रजबहे को अंडरग्राउंड करने के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। जल्द ही काम शुरू होगा। पेयजल सप्लाई को सुचारू करने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। जहां-जहां लीकेज की सूचना मिल रही है वहां तुरंत टीम भेजी जा रही है। -संदीप कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।

---------
यह भी हालत

फोटो : 14
गली में सप्लाई का पानी नसीब नहीं हो रहा है। नजदीक की सार्वजनिक चौपाल में सबमर्सिबल लगा हुआ है। इसका पानी इस्तेमाल करते हैं और वह भी खारा है। त्वचा रोग भी हो रहे हैं। -राधा, शोरा कोठी।

--------

फोटो : 15
पानी की समस्या 6 महीने से है। 500 मीटर दूर से पानी लेकर आते हैं। टैंकर के लिए बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग को गुहार लगाई जाती है। न मिलने पर मोल खरीदते हैं। -कमला, शोरा कोठी।

10-रोहतक के भरत कॉलोनी निकट होटल के बाहर सड़क पर पानी डालता युवक। संवाद

10-रोहतक के भरत कॉलोनी निकट होटल के बाहर सड़क पर पानी डालता युवक। संवाद- फोटो : लाखनमाजरा गांव में हुई पंचायत में आईटीआई बनवाने का मुद्दा रखते ग्रामीण। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article