फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online registration will take time, till then it will be offline.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी ऑनलाइन रजिस्टरी में लगेगा समय, तब तक होगी ऑफलाइन

Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Online registration will take time, till then it will be offline.
29jjrp19- सरल केंद्र में ऑफलाइन चल रहा रजिस्टरी का काम। संवाद
झज्जर। राजस्व विभाग की चार नई डिजिटल पहल का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसके लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम लाइव प्रसारण किया गया। फिलहाल जिले में ऑनलाइन रजिस्टरी में अभी समय लगेगा, लेकिन तब तक लोगों को ऑफलाइन सेवाएं मिलेंगी। फिलहाल किसी ने अब तक ऑनलाइन काम के लिए आवेदन नहीं किया है। यदि कोई आवेदन करेगा तो उसके बाद ही यह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को राजस्व विभाग की रजिस्टरी का काम ऑफलाइन ही हुआ। सरल केंद्र पर लोग प्रतिदिन की तरह रजिस्टरी करवाने के लिए पहुंचे। उनको आम दिनों की तरह ही मौके पर आकर कागजात जमा करवाने, ओटीपी सहित अन्य काम करवाने पड़े। फिलहाल नई व्यवस्था लागू होने तक ऑफलाइन मोड में ही काम होंगे।
विज्ञापन


वर्चुअल तरीके से शामिल हुई रेखा शर्मा
लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा वर्चुअल माध्यम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी इसमें शिरकत की। सभी ने कुरुक्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को वर्चुअल माध्यम से सुना। सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई दिशा की तरफ तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा नेक्स्ट लेवल की सोचते हैं और डिजिटल तकनीक के जरिये पारदर्शी शासन व्यवस्था देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, आनंद सागर, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, डीआरओ मनबीर सिंह मौजूद रहे।



ऑनलाइन सिस्टम लागू होने तक ऑफ लाइन व्यवस्था लागू रहेगी : डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को जिले में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। जो भी नागरिक ऑनलाइन इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो उन्हें सुविधा दी जाएगी। पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम लागू होने तक ऑफ लाइन व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed