फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Online life certificates of employees updated

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारियों के ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र किए अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Online life certificates of employees updated
06jjrp01- बैठक में रिटायर कर्मचारियों को जानकारी देते खजाना विभाग के अ​धिकारी। स्रोत-संघ
झज्जर। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की इकाई ने खजाना अधिकारियों से तालमेल कर पेंशनर की समस्या समाधान के लिए शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान रमेश जाखड़, सचिव राजवीर राहर ने की।
विज्ञापन

खजाना अधिकारी जयभगवान दांगी ने जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने के तौर तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों के ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपनी टीम की मदद से अपडेट किए। खजाना से रिटायर्ड जगदीश अहलावत ने रिटायर्ड कर्मचारियों को आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया और उनकी समस्या समाधान बारे भी जानकारियां दी।
विज्ञापन

जयभगवान डांगी ने बताया कि रिटायर्ड कर्मियों की एलटीसी के लिए समय पर प्रार्थना पत्र दिए जाएं। बैठक में पेंशनर्ज की समस्याओं को विस्तारित रूप से चिह्नित किया और फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में रखा जाएगा और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर बलबीर सिंह पंघाल, बलबीर सिंह यादव, बलबीर सिंह, दिलबाग दलाल, रामेश्वर बिरधाना, विष्णु जांगड़ा, राजबीर राहर, रोहताश, धर्मबीर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed