फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one killed and one injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Mon, 20 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
one killed and one injured in a collision between two bikes
झज्जर। काहड़ी और खेड़ी सुल्तान के बीच दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रवि पुत्र बीरभान निवासी गांव मुनीमपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रविवार को दोपहर अपने ताऊ के लड़के मोहित पुत्र ब्रह्मप्रकाश के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर कंपनी में जा रहे थे। उनके साथ उनके गांव का लड़का अमित पुत्र सतपाल अपनी बाइक पर था। उसने बताया कि मोहित उन्हें कंपनी मेें काम दिलवाने के लिए ले जा रहा था। जब वे कहाड़ी गांव से आगे खेड़ी सुल्तान की तरफ जा रहे थे तो अमित बाइक चलाते समय कलाबाजी करने लगा। वह मोहित की बाइक के आगे तेज गति से चलाता हुआ आगे पीछे अड़ाने लगा। मोहित ने अमित को कलाबाजी न करने के लिए भी कहा लेकिन अमित नहीं माना फिर दोबारा अमित ने अपनी बाइक एकदम तेज गति से चलाकर उनकी बाइक में टक्कर मारी। जिससे बाइक चला रहा मोहित और वह सड़क पर गिर गए और फिसलते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों में जा गिरे। मोहित बाइक के नीचे दब गया। जिससे मोहित को गहरी चोट लगी और उसे भी हल्की चोट आई। मोहित मौके पर ही बेहोश हो गया, जिसको राहगीरों की मदद से पीएचसी माछरौली लेकर आया। जहां मोहित को सामान्य अस्पताल झज्जर रेफर कर दिया। मोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सामान्य अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामजस, थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed