{"_id":"610ae51d8ebc3e88c45cced2","slug":"one-dead-when-the-dumper-hit-the-bike-jhjhar-news-rtk6199985110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
झज्जर। शहर के मिनी बाईपास पर रामबाग के पास एक डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पेलपा गांव निवासी हाल दिल्ली गेट झज्जर राकेश गुलिया किसी काम से बाइक लेकर बाईपास की तरफ गया था। जहां पर रामबाग के पास एक डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
वर्जन
डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।