{"_id":"62362292dc3b9e16711612b8","slug":"one-arrested-with-five-kg-opium-jhjhar-news-rtk641491845","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को करीब 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दुजाना पुलिस थाने में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। शनिवार को अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। झज्जर सीआईए की टीम ने आरोपी को दुजाना पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अफीम की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को अफीम के साथ काबू किया है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना दुजाना के एरिया में खुफिया तौर पर तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि देवीलाल निवासी गांव भावदीन जिला सिरसा अफीम बेचने का अवैध धंधा करता है। जो ट्रक में राजस्थान से अफीम लेकर आ रहा है, जो रोहतक की तरफ जाएगा। इस पर पुलिस टीम झज्जर-रोहतक रोड पर स्थित गांव बिरधाना मोड़ के पास पहुंची। टीम ने नाकाबंदी कर रेवाड़ी की तरफ से आने वाले ट्रकों जांच शुरू की। एक चालक से पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम देवीलाल पुत्र महेंद्र राम निवासी गांव भावदीन जिला सिरसा बताया। टीम ने शक पर उक्त व्यक्ति को काबू किया। पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपमंडल अभियंता झज्जर कुलदीप सिंह को सूचित किया। गिरफ्त में आए ट्रक समेत चालक की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई तो ट्रक के टूलबॉक्स में रखे एक थैले से तीन प्लास्टिक की थैलियां बरामद हुईं। इनको चेक किया गया अफीम मिली। करीब 5 किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अफीम को सप्लाई के लिए राजस्थान से लेकर आया था।