{"_id":"6685ef262f3779da29017756","slug":"one-accused-of-fatal-attack-on-cowshed-operator-arrested-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111612-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गौशाला संचालक पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गौशाला संचालक पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। थाना सदर झज्जर के एरिया में गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सुनील निवासी निमाणा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह 27 जून को समसपुर गांव में खाना खा रहे थे तो मोहित के इशारे पर रिंकू ने पीछे से आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और जान से मारने की नियत से ट्रीगर दबा दिया, परंतु गोली नहीं चली। उसके ड्राइवर ने उसे पकड़ लिया। इतने में मोहित ने भी पिस्तौल निकाली। इस बीच भगदड़ मच गई और रिंकू की पिस्तौल वहीं गिर गई। भगदड़ का फायदा उठाकर दोनों बाइक पर बैठकर मौका से फरार हो गए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को बावल जिला रेवाड़ी के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान रिंकू निवासी समसपुर माजरा के तौर पर की गई।