{"_id":"65d39b1ebfb4f80b4f02fc03","slug":"one-accused-arrested-in-theft-case-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108063-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 19 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि मनोज निवासी खानपुर खुर्द ने शिकायत देते हुए बताया कि 8 फरवरी को उसने अपने ऑफिस को खोला तो अलमारी टूटी हुई मिली और उसमें रखी हुई नगदी 18800 रुपये व मोबाइल फोन चोरी हुआ मिला। एक और अन्य शिकायत में दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की चोरी कि सूचना मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान सोमबीर उर्फ सोनू उर्फ माली निवासी रिटोली जिला रोहतक के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई नगदी में से 8000 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन