फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested in a case of firing with intent to kill

Jhajjar-Bahadurgarh News: जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in a case of firing with intent to kill
साल्हावास। पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में रोहित निवासी डीघल को गिरफ्तार किया है।मातनहेल पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि संदीप निवासी मालियावास ने शिकायत में बताया कि 13 सितंबर 2022 को अपने परिवार के साथ घर पर ही था।
विज्ञापन

दो लड़के घर का मुख्य दरवाजा की खिड़की खोलकर अंदर घुस गए। उसकी माता पास काम कर रही थी तो उससे पूछा संदीप घर पर है। मेरी माता ने कहा उससे क्या काम है। इतना कहते ही मेरी माता को धक्का मारा। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था तो मेरी माता ने उसका कपड़ा खींचकर हटा दिया। वह लड़का हमारे गांव का रिंकू था।
विज्ञापन

दूसरा लड़का प्रवीण उर्फ मोनू निवासी डीघल था। उनके हाथों में पिस्टल थे। इतनी देर में 6-7 लड़के और आ गए और हमारे साथ हाथापाई करने लगे। उनका विरोध करने पर वह सभी हमारे घर के सामने गली में चले गए। आशीष ने रिंकू और प्रवीण से कहा इनको गोली मारो। इतना कहते ही रिंकू ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्टल से उसके पिता पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण ने उसके ऊपर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में रोहित निवासी डीघल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed