फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the pretext of seeing the currency of India, the shopkeeper was cheated of 40 thousand

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारत की करंसी देखने के बहाने दुकानदार को 40 हजार का लगाया चूना

Fri, 16 Jun 2023 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of seeing the currency of India, the shopkeeper was cheated of 40 thousand
बेरी। बस स्टैंड चौराहे पर दुकानदार को इंडियन करंसी देखने के बहाने से युवक 40 हजार रुपये का चूना लगाकर मौके से फरार हो गया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता तब युवक रुपये लेकर जा चुका था। पुलिस को दी शिकायत में बेरी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि मैंने बेरी माता मंदिर चौक के पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान कर रखी है। बुधवार शाम करीब 6 बजे दुकान पर एक व्यक्ति और एक महिला आई जो कि अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे और डॉलर दिखाकर अपने आप को कोरिया के बता रहे थे। कोरिया के डॉलर दिखाने के बाद दुकानदार राकेश को भारत की करंसी दिखाने के कहा दुकानदार ने गल्ले में रखी 500 के नोटों की 40 हजार की गड्डी देखने के लिए दुकान पर आए व्यक्ति को थमा दी और महिला ने दुकान पर बैठे दूसरे युवक को सामान लेने में उलझा लिया। कुछ ही मिनटों में दुकान से थोड़ी दूरी पर खड़ी काले कलर की कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार ने कार सवार लोगों का पीछा किया तो कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन



बस स्टैंड चौक के पास से दुकानदार को भारत की करंसी देखने के बहाने से 40 हजार रुपये लेकर भाग जाने की शिकायत मिली है। दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दुजाना मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पवन कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed