फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the KMP expressway, a car collided with a divider in the fog, and a pickup truck overturned on the road.

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर कोहरे में एक कार डिवाइडर से टकराई तो एक पिकअप सड़क पर पलटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
On the KMP expressway, a car collided with a divider in the fog, and a pickup truck overturned on the road.
-फोटो 60 : डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। रविवार को घना कोहरे के कारण कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई तो एक पिकअप चालक को नींद की झपकी आने के कारण पलट गई। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। केएमपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी में भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

केएमपी पर एक कार डिवाइडर से टकराई मिली। सुबह 7 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कार चालक मौके पर नहीं मिला। वहीं पंजाब के होशियारपुर से सब्जी लेकर आ रही एक पिकअप पलट गई। चालक राजू को ज्यादा चोट नहीं आई। राजू ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी में सब्जी भरकर गुरुग्राम जा रहे थे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में केएमपी पर घना कोहरा था और दृश्यता बेहद कम थी। जब वह केएमपी पर आसौदा टोडराण गांव के पास पहुंचे तो अचानक नींद की झपकी आ गई और संतुलन खो बैठे। इसी दौरान गाड़ी पलट गई। गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है और सब्जियां भी सड पर बिखर गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा कराया गया और सब्जियों को दूसरी गाड़ी में लोड करते हुए गुरुग्राम पहुंचाया गया। गाड़ी पलटने के दौरान जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को एक तरफ करते हुए जाम खुलवाया।

-फोटो 60 : डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस

-फोटो 60 : डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed