फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the first day, 10 lakh 11 thousand rupees were collected from 3 donation boxes at Maa Bhimswari Devi Temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले दिन 3 दान पात्रों से निकले 10 लाख 11 हजार रुपये

Wed, 04 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 10 lakh 11 thousand rupees were collected from 3 donation boxes at Maa Bhimswari Devi Temple
04jjrp13- बेरी। दान पात्रों से निकली रा​शि को गिनते हुए कर्मचारी। संवाद
बेरी। बेरी के प्राचीन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अब भक्तों की भारी भीड़ के साथ-साथ चढ़ावा भी उसी अनुपात में आता दिखाई दे रहा है। नवरात्र के दौरान भक्तों की ओर से मंदिर में चढ़ाई कमाई की गिनती का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती अगले करीब एक सप्ताह तक चलेगी। बेरी नायब तहसीलदार रितु की देखरेख में गिनती का कार्य आरंभ हुआ। बुधवार देर शाम को गिनती समाप्त होने तक 3 दान पात्र खोले गए, जिससे 10 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य वीरवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


कैमरों की निगरानी में हो रही है गिनती

सुनील कुमार ने बताया कि दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के मद्देनजर पूरे कार्य की वीडियोग्राफी हो रही है तथा उस कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। बुधवार देर शाम तक चले इस कार्य के बाद टीम ने उस कक्ष को सील कर दिया है और एक गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नवरात्रों के दौरान मां के दरबार में भक्तों ने दान पात्रों मेंं चढ़ाई राशि की गिनती का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। मंदिर में रखे दान पात्रों की संख्या करीब डेढ़ दर्जन है। पहले दिन मंदिर में रखे दान पात्रों में से 3 दान पात्र खोले गए। इसमें 10 लाख 11 हजार रुपये राशि एकत्रित की गई है। वीरवार को दान पात्रों की गिनती का कार्य जारी रहेगा।
- रितु पुनिया, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed