फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On the assurance of the management, the strike of the contract workers union was postponed for 15 days

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रबंधन के आश्वासन पर 15 दिन के लिए टला अनुबंधित श्रमिक संघ का धरना

Thu, 28 Nov 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of the management, the strike of the contract workers union was postponed for 15 days
27jjrp24- साल्हावास। प्रबंधन के साथ बातचीत में शामिल श्रमिक संगठन के सदस्य। स्त्रोत- श्रमिक संग
साल्हावास। अनुबंधित श्रमिक संघ का धरना प्रबंधन के आश्वासन के बाद 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अनुबंधित श्रमिक संघ 2088 सबंधित भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को झाड़ली में एपीसीपीएल कंपनी के शक्ति द्वार पर रोष प्रदर्शन किया गया था। इसमें श्रमिक संघ की तरफ से यह कहा गया था कि मैनेजमेंट उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रही है और न ही बैठक के लिए बुला रही है।
विज्ञापन

अनुबंधित श्रमिक संघ के पदाधिकारियों को शाम सात बजे तक बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। उसके बाद एपीसीपीएल के अधिकारीयों ने अनुबंधित श्रमिक संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। अनुबंधित श्रमिक संघ के साथ बातचीत में मैनेजमेंट ने होने लायक सभी मुद्दों पर सहमति दी। मीडिया प्रभारी जयपाल ने बताया कि मैनेजमेंट ने अनुबंधित श्रमिक संघ के हर मुद्दे पर मिनट्स लिखित में जारी करने की बात कही। मैनेजमेंट के आश्वासन के बाद अनुबंधित श्रमिक संघ की तरफ से मैनेजमेंट को 15 दिन का समय देकर धरना खत्म किया।
विज्ञापन

वही इस संबंध एपीसीपीएल के प्रवक्ता किशोर कुंवर ने बताया कि प्रबंधन का कहना है कि जो भी अनुबंधित श्रमिक संघ की मांगें उचित होंगी, उनको नियमानुसार व कानून के हिसाब से पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मीटिंग में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव हवासिहं महला, कवरपाल, देवीलाल गुराना, संदीप बागनवाला, तकदीर, संदीप रोहिला, नीरज, संदीप, धीरज, सचिन, जितेंद्र, प्रवेश, राकेश व अन्य शामिल हुए व मैनेजमेंट की तरफ से महाप्रबंधक दिलीप कुबोतिया, अपर महाप्रबंधक के श्रीलता, मोहित अग्रवाल, राकेश बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed