{"_id":"699220da816d86866704c709","slug":"on-mahashivratri-a-wave-of-faith-thronged-the-temples-chanting-praises-of-lord-shiva-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121182-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के गूंजे जयकारे
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के परनाला रोड स्थित मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
बहादुरगढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अल सुबह से ही भक्तों की कतारें मंदिरों में लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कई भक्तों ने व्रत रखकर भोलेनाथ की आराधना की और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने भी गंगाजल अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था।
सेक्टर-2 स्थित दुर्गा मंदिर, लाइनपार के जौहरी नगर शिव मंदिर, हरी नगर के बगीची वाले शिव मंदिर, नई बस्ती के रघुनाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, अनाज मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर, किला मोहल्ला के दुर्गा व शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
वहीं संत कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर, नजफगढ़ रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, झज्जर रोड के देवी मंदिर, शनिधाम और बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में काफी भीड़ रही। कुछ मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। संवाद
फोटो-51: बहादुरगढ़ के परनाला रोड स्थित मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-- 52: बहादुरगढ़ के सात बीसवां स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो