फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Olympic medalist Aman Sehrawat reached Jhajjar, said- next target is gold medal

Haryana: झज्जर पहुंचे ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, बोले- अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक

Tue, 27 Aug 2024 02:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

अमन सहरावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं जनता द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। इस प्यार और समर्थन से मैं बहुत खुश हूं। अब मेरी नज़र अगले ओलंपिक पर है।

विज्ञापन
Olympic medalist Aman Sehrawat reached Jhajjar, said- next target is gold medal
ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत का मंगलवार को झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अमन सुबह छत्रसाल स्टेडियम से रवाना होकर बहादुरगढ़, नया गांव और नेहरू कॉलेज झज्जर पहुंचे, जहां डीसी शक्ति सिंह, डीसीपी लोगेश कुमार और एडीसी सलोनी शर्मा ने उनका अभिनंदन किया। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें दूध पिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन

अमन सहरावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं जनता द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। इस प्यार और समर्थन से मैं बहुत खुश हूं। अब मेरी नज़र अगले ओलंपिक पर है, और मैं अभी से उसकी तैयारी शुरू करूंगा। अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाना ही मेरा लक्ष्य है।

विज्ञापन


पैतृक गांव बिरोहड़ में होगा भव्य स्वागत
अमन सहरावत, जिन्होंने ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, मंगलवार को अपने पैतृक गांव बिरोहड़ पहुंचेंगे। ग्रामीणों द्वारा उनके स्वागत के लिए बाबा रघुनाथ मंदिर परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अमन सहरावत, जो ओलंपिक में पदक जीतने वाले सबसे युवा पहलवान हैं, का स्वागत गांव में उत्साह और धूमधाम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed