फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   olempiyan bajrung puniya villege in jhjar

सीएम के आने पर प्रशासन ने ली बजरंग पूनिया के गांव की सुध

Sun, 05 Sep 2021 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
olempiyan bajrung puniya villege in jhjar
समारोह स्थल के साथ पंप सेट लगा कर की जा रही पानी की निकासी। - फोटो : Jhjhar
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहवान बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना प्रशासन को मिली तो उनके गांव व आसपास क्षेत्र में भरे पानी की निकासी में तेजी आ गई है। दो दिन में सिंचाई विभाग की तरफ से समारोह स्थलों के आसपास 10 पंप सेट लगाकर तेजी से पानी निकाला जा रहा है। इससे पहले 18 स्थानों पर पंप सेट लगए गए थे। दो दिन में दस पंप सेट और बढ़ा दिए गए हैं। जबकि खुड्डन गांव की करीब 15 हजार व आसपास के करीब दस हजाए एकड़ भूमि की फसलें रखाब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर गांव की भूमि में भरे पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था ना होने से प्रशासन के प्रति ग्रामीण पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अकेले खुड्डन गांव में 17000 एकड़ भूमि है जिसमें से साढ़े 15 हजार एकड़ भूमि में बारिश का पानी भरा हुआ है और प्रशासन की तरफ से पानी की निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। किसानों को अपने हाल पर ही छोड़ दिया था। जब गांव में मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम बना तो विभाग को गांव के पानी की निकासी की याद आई है।
विज्ञापन

गांव में पानी की निकासी के लिए 28 पंप लगा दिए गए हैं। एक स्थायी पंप भी लगाया गया है। 18 पंप सेट डीजल इंजन वाले और 9 पंप सेट बिजली की मोटर से चलने वाले लगाए गए हैं। दो दिन में दस पंप सेट और बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश कुमार जनावा, एसई, सिंचाई विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed