{"_id":"65de4f1729300dc0af0d1b6b","slug":"officials-should-regularly-monitor-development-projects-dc-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108286-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी : डीसी
Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि अधिकारी जिलेभर में चल रही विकास परियोजनाओं की नियमित मानिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आफिसर बोर्ड की बैठक में योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। अगर किसी प्रकार की कोई तकनीकी अड़चनें हैं तो उन्हें तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाए। उन्होंने कहा प्रापर्टी टैक्स को लेकर सरकार द्वारा 29 फरवरी तक ब्याज माफी योजना चलाई गई है, ऐसे में सभी सरकारी विभाग अपने अपने विभागों के प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
डीसी ने ग्राम संरक्षक योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा गोद लिए गांवों का नियमित दौरा करते हुए गांव की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। साथ ही योजना से जुड़ी रिपोर्ट को भी समय रहते अपलोड किया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान पर बल दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीकरण कराएं, जिससे श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र का काम पूरा करे
डीसी ने परिवार पहचान पत्र कार्य में लगे विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवार पहचान पत्र में कास्ट वेरिफिकेशन संबंधी कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। जिससे कि पात्र परिवारों को निर्बाध रूप से सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
बैठक में यह अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिला परिषद डाॅ. सुभीता ढाका, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ श्वेता सुहाग, एसडीएम झज्जर राकेश सैनी, डीएमसी परवेश कादियान, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, सीटीएम शीतल रानी, सीएमजीजीए चेतना चतुर्वेदी, डीएसपी शमशेर सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ वीरेंद्र सिंह, बिजली विभाग के एसई यशवीर सिंह, डीडीएच डाॅ. मनीष डबास, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, डीआईओ अमित बंसल उपस्थित रहे।