{"_id":"6695b91ce98fd846dd0db767","slug":"officials-should-immediately-repair-the-overflowing-sewer-line-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108605-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ओवरफ्लो सीवर लाइन को तुरंत दुरुस्त कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ओवरफ्लो सीवर लाइन को तुरंत दुरुस्त कराएं अधिकारी
Tue, 16 Jul 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद नप चेयरपर्सन सरोज राठी व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड 11,14, 18 व 30 की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की समस्या को लेकर एसडीएम ने कॉलोनी वासियों के साथ बैठक की। न जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बुलाकर जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी मौजूद रही।
एसडीएम परमजीत चहल ने अपने कार्यालय में बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि विभाग के अधिकारी विवेकानंद नगर व धर्म विहार कॉलोनी के लोगों की दो महीने से ज्यादा पुरानी सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि जहां भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत मिलती तो उसका तत्काल निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी वार्ड 30 व वार्ड 14 की मौजूदा सीवरेज समस्या का भी समाधान करें। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि दोनों कॉलोनी के लोगों ने दो महीने से सीवर ओवरफलों की समस्या के चलते नारकीय जीवन जीने की समस्या से मुझे अवगत कराया था। तुरंत दोनों कॉलोनी के लोगों को साथ लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची लेकिन मौके पर न तो कार्यकारी अभियंता मिले न एसडीओ मिले और न ही जेई मिले। अब एसडीएम परमजीत चहल से इसकी शिकायत की। एसडीएम सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर विवेकानंद नगर और धर्म विहार कॉलोनी सहित सभी मौजूद सीवरेज की समस्याओं का समाधान करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन-चार दिन में विवेकानंद नगर व धर्म विहार कॉलोनी सहित अन्य वार्डों की सीवर समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा। वार्ड 30 से पार्षद नीना राठी ने पटेल नगर की सीवर समस्या रखी। वार्ड 14 में जलभराव समस्या के समाधान के लिए पार्षद सविता सैनी ने भी मांग रखी। उन्होंने बताया कि 99 फुटा शास्त्री नगर गोंडे पर पिछले कई महीने से सीवर बंद पड़ा है। शास्त्री नगर गली नंबर 4 में भी सीवर समस्या है। इस मौके पर रमेश राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पवन रोहिल्ला, एसएडीओ जन स्वास्थ्य विभाग सुनील शर्मा, मोनू, विश्वास, ओम प्रकाश अहलावत, सचिन छिकारा, सुनीता, सागर, देवेंद्र नांदल व राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
्र