फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officials should go to the field and inspect development works: Abhay Singh Yadav

फील्ड में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें अधिकारी : अभय सिंह यादव

Sat, 06 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Officials should go to the field and inspect development works: Abhay Singh Yadav
झज्जर। हरियाणा के सिंचाई, जलसंसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला विकास योजना एवं निगरानी कमेटी की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में हुआ। बैठक में कमेटी के सदस्य के अलावा जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। एडीसी एवं चीफ प्लानिंग एंड डेवलेपमेंट ऑफिसर सलोनी शर्मा ने विस्तार से डी-प्लान की रिपोर्ट को मीटिंग में रखा। मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि डी-प्लान से तहत होने वाले सभी विकास कार्यों की अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें व क्वालिटी का विशेष तौर पर ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी फील्ड में औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि डी-प्लान को लेकर सभी नियम कायदों के तहत राशि को खर्च किया जाए। मीटिंग में विधायक गीता भुक्कल व कुलदीप वत्स, डीसी शक्ति सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed