फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officials are not listening, drains are not being cleaned

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई, नालों की नहीं हो रही सफाई

Tue, 04 Jun 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Officials are not listening, drains are not being cleaned
बहादुरगढ़। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बहादुरगढ़ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने अधिकारियों द्वारा आमजन के कार्यों की जा रही अनदेखी के बारे में भी बताया। उन्होंने दावा किया कि लापरवाह अधिकारियों की रिपोर्ट उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपी है। जसबीर सैनी के अनुसार अधिकारी लोगों के कार्य करने की बजाय कार्यालयों के चक्कर लगवा रहे है। जिससे सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं का लाभ भी आमजन तक नहीं पहुंच पा रहा है। मानसून सिर पर है लेकिन नगर परिषद तरफ से नालों की सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते लोगों को बारिश के मौसम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जसबीर सैनी द्वारा रखी गई समस्याओं पर मु यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 4 जून के बाद लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 जून के बाद युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रीवेंश कमेटी मेंबर जसबीर सैनी से सरकार द्वारा जनहित शुरू की गई योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत कराने के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed