फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officers should make farmers aware about the balanced use of fertilizers: SDM

उर्वरकों के संतुलित उपयोग को लेकर किसानों को जागरूक करें अधिकारी : एसडीएम

Thu, 04 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Officers should make farmers aware about the balanced use of fertilizers: SDM
03jjrp02- बेरी सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेती एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत-प्रचार विभाग
बेरी। उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित धरती माता बचाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभियान के सक्रिय संचालन एवं निगरानी के लिए एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को वे उर्वरकों के समुचित वितरण को लेकर प्रभावी कदम उठाए और किसानों को खादों का जरूरत अनुसार उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। इससे अंधाधुंध उर्वरकों के उपयोग पर रोक लगेगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ गांव में किसानों को जागरूक करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस बीच खंड कृषि अधिकारी डॉ. अशोक रोहिल्ला ने बताया कि उपमंडल में धरती माता बचाओ अभियान के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके तहत ग्राम स्तरीय समितियां सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर किसानों को खाद के संतुलित एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधार पर प्रयोग बारे किसानों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत गठित उपमंडल एवं खंड स्तरीय कमेटी अपने-अपने क्षेत्र में खाद की बिक्री पर निगरानी रखेंगी। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि उपमंडल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल बनाकर इस अभियान को सफल बनाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक किसान को उसकी जरूरत अनुसार खाद उचित मूल्य पर बिना किसी परेशानी के समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग की बजाय मृदा स्वास्थ्य कार्ड अथवा कृषि विशेषज्ञों की सिफारिश अनुसार ही खाद का प्रयोग करें ताकि हमारे खेतों की मृदा का स्वास्थ्य लगातार बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed