फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Officers do not work in the tehsil, they harass by asking for unnecessary documents

Jhajjar-Bahadurgarh News: तहसील में अधिकारी नहीं करते काम, अनावश्यक दस्तावेज मांग करते हैं परेशान

Sun, 23 Jun 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Officers do not work in the tehsil, they harass by asking for unnecessary documents
बहादुरगढ़। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी की अगुवाई में सैनी मार्केट, मॉडल टाउन का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में सीएम से मिला। ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने बताया कि उन्होंने बहादुरगढ़ तहसील के अधिकारियों पर लोगों के काम करने की बजाय उनसे अनावश्यक दस्तावेज की मांग कर कर परेशान करने औ सुविधा शुल्क की मांगने की शिकायत की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शिकायत देने का दावा करने वाले नवीन सैनी, अशोक, सुभाष, कृष्ण सैनी, धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि्र वह दो वर्षों से अपनी जमाबंदी में नाम, रकबा, इंतकाल को ठीक करवाने के लिए तहसील में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सीएम विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने की एवज में सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं, जबकि गलती अधिकारियों की है, उन्होंने ही ऑनलाइल रिकॉर्ड गलत चढ़ाया है। यह समस्या लोगों ने ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी के समक्ष रखी। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी ने दावा किया कि जनता को बेवजह परेशान करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा कि तहसील का कोई एक मामला नहीं है। बहादुरगढ़ में काफी संख्या में लोग तहसील के चक्कर काट-काट थक चुके है, लेकिन बिना सुविधा शुल्क दिए उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। संबंधित अधिकारी जान-बूझकर अनावश्यक कागजों की मांग करते हैं और जब कोई कागजात पूरी नहीं हो पाते तो बिचौलियों द्वारा सुविधा शुल्क लेकर सभी खानापूर्ति पूरी होती है। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने बेवजह जनता को परेशान कर सरकार की छवि खराब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फोटो 53 : रिकॉर्ड दुरुस्त ना करने की शिकायत चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के समक्ष रखते सैनी मार्केट, मॉडल टाउन वासी। स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed