{"_id":"6581e77b68508ede7208f2f4","slug":"nursing-staff-said-it-is-our-right-to-take-nursing-allowance-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6477-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नर्सिंग स्टाफ बोला- नर्सिंग भत्ता लेना हमारा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नर्सिंग स्टाफ बोला- नर्सिंग भत्ता लेना हमारा अधिकार
Wed, 20 Dec 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टॉफ ने पांचवें दिन भी काले बिल्ले लगाकर काम किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी की। नर्सिंग अधिकारियों ने सरकार से लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के निर्देश पर वह 20 दिसंबर तक प्रतिदिन काले बिल्ले लगाकर काम करेंगी। उसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। नर्सिंग स्टॉफ सदस्य राजकुमारी ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की ओर से लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। स्टाफ नर्सों को नर्सिंग अधिकारी बना दिया गया, लेकिन उन्हें ग्रुप सी से ग्रुप बी में अब तक शामिल नहीं किया गया। नर्सिंग अधिकारियों के लिए 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस अभी तक लागू नहीं किया गया। नर्सिंग अलाउंस लेना उनका मौलिक अधिकार है। इसके चलते नर्सिंग अधिकारियों ने 20 दिसंबर तक लगातार काले बिल्ले लगाकर काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नर्सिंग अधिकारियों की मांगों को पूरा करने में अनदेखी की जा ही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।