फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nursing officers objected to taking lab samples from patients.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नर्सिंग ऑफिसरों ने मरीजों के लैब सैंपल लेने पर जताई आपत्ति

Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers objected to taking lab samples from patients.
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में मरीजों के सेंपल लेने के कार्य को लेकर नर्सिंग ऑफिसरों ने अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वे नियमों के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में बुधवार को कई नर्सिंग ऑफिसर एसएमओ डाॅ. विनय देशवाल से भी मिले और समस्या के समाधान की मांग की। कहा कि यह कार्य लैब टेक्निशियनों का है।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसरों का तर्क है कि बहादुरगढ़ के नर्सिंग कैडर ने पूर्व में कई बार इस समस्या बारे में लिखित में अस्पताल पीएमओ को भी अवगत कराया है कि उक्त कार्य नर्सिंग कैडर की जिम्मेदारी (रिस्पांसिबिलिटी) में नहीं आता है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

देश के किसी भी राज्य में नर्सिंग ऑफिसर द्वारा मरीजों के सेंपल लेने का कार्य नहीं किया जाता जबकि उनसे यह कार्य लिया जा रहा है। वे अपनी ड्यूटी के प्रति सेवा भाव से कार्य करती हैं मगर जो कार्य उनके नियमों के विरुद्ध है उसको लेकर लेकर उनकी कड़ी आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की तरफ से जो आदेश हैं उनकी प्रति नर्सिंग ऑफिसर को दी गई है। अगर उनकी एसोसिएशन की तरफ से कोई समस्या या फिर उनकी कोई मांग लिखित में उनके पास आती है तो वे उसे उच्चाधिकारियों को भेज देंगे। मरीजों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- डाॅ. विनय देशवाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed