{"_id":"6a5fd221ee64a89dd50814b6","slug":"ntermittent-drizzle-throughout-the-day-possibility-of-heavy-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125558-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनभर हुई बूंदाबांदी, तेज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनभर हुई बूंदाबांदी, तेज बारिश की संभावना
विज्ञापन
-फोटो 94 : मंगलवार को शहर में हुई बारिश के दौरान छाता लेकर गंतव्य की ओर जाती महिला। संवाद
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। शहर में मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, लेकिन अधिक नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह 9 बजे तक 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
सुबह की बूंदाबांदी के बाद कुछ समय मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर में हल्की धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। शाम करीब पौने पांच बजे फिर हल्की बारिश हुई, लेकिन इसका असर तापमान पर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 28 से 98 प्रतिशत तक रहा।
मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 23 जुलाई को बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं, जबकि 24 से 26 जुलाई तक मौसम बादलों से घिरा रहने की संभावना है।