{"_id":"68015612b103042f3906b65b","slug":"nss-camp-was-organized-in-vaishya-arya-shikshan-mahila-mahavidyalaya-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114196-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में हुआ एनएसएस शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में हुआ एनएसएस शिविर का आयोजन
Fri, 18 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : कार्यक्रम में पहुंची आदित गर्ग का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉलेज
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसका विषय सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता रहा। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा, लैंगिक भेदभाव, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार आदि के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर की शुरुआत सुबह योगाभ्यास व मास पीटी से हुई व सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता रैली भी निकाली गई। शिविर मेें सामाजिक बुराइयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया।
शिविर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता समाजसेवी सत्येंद्र दहिया रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही वह शक्ति है, जो समाज से अंधविश्वास और कुप्रथाओं को समाप्त कर सकती है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अन्नू शर्मा ने टीम के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।हरियाणवी बोली के लेखक व गायक कलाकार राममेहर लोहान ने छात्राओं के समक्ष अपने भजनों के द्वारा देश भक्ति का प्रचार किया। यूएसए से आई हुई अदिति गर्ग जोकि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में कार्यरत है एवं आध्या ने भी छात्राओं को संबोधित किया। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति में प्रथम स्थान ग्रुप-2 से स्तुति, निशा, मानसू व द्वितीय स्थान ग्रुप-1 से अंजू, मुस्कान, साक्षी, शिवांगी आर्य को मिला। शिविर में स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर पौधों की देखभाल की।