{"_id":"66970e31f032afa5de0ef299","slug":"np-chairperson-met-acp-shubham-singh-and-demanded-to-increase-patrolling-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108631-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नप चेयरपर्सन नेे एसीपी शुभम सिंह से मिल की गश्त बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नप चेयरपर्सन नेे एसीपी शुभम सिंह से मिल की गश्त बढ़ाने की मांग
Wed, 17 Jul 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने एसीपी शुभम सिंह से मुलाकात कर शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की। चेयरपर्सन सरोज राठी ने एसीपी शुभम सिंह से मुलाकात में कहा कि शहर के भीड़भाड़ वाले मेन बाजार, कमेटी चौक, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी चौक, सेक्टर-6 मोड, लाइनपार इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और राइडरों को निर्देश दिए जाए कि वे ज्यादा से ज्यादा चक्कर लगाएं ताकि जनता के मन में पुलिस की बेहतर मौजूदगी महसूस हो।
मीटिंग के दौरान एसीपी शुभम सिंह ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से काम कर रही है। शहर में चारों तरफ नाके लगाए गए हैं। पुलिस की संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रहती है। आमजन के मन में सुरक्षा की भावना महसूस करना पुलिस का पहला कार्य है और वह इस दिशा में तेज गति से कार्य कर रही है। शहर में चारों तरफ सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पुलिस गश्त और बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद सविता राजेश सैनी, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि पवन रोहिल्ला मौजूद रहे।