{"_id":"669c37b283d3a3e4f102d206","slug":"now-there-is-no-topper-in-any-center-of-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112087-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के किसी सेंटर पर अब कोई टॉपर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के किसी सेंटर पर अब कोई टॉपर नहीं
Sun, 21 Jul 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी का परिणाम सेंटर अनुसार ऑनलाइन कर दिया है। झज्जर के बहादुरगढ़ में बने तीनों सेंटरों का परिणाम भी सेंटर अनुसार ऑनलाइन किया गया है। अब झज्जर जिले से कोई भी टॉपर नहीं है जबकि पहले जारी किए गए परिणाम में 6 विद्यार्थियों के 720 अंक आए थे।
एनटीए की ओर से ऑनलाइन किए गए परिणाम में किसी भी विद्यार्थी के 720 अंक नहीं है। केवल एक विद्यार्थी के 711 अंक दिखाए गए हैं। उसने एसआर सेंचुरी स्कूल में परीक्षा दी थी। उसका सीरियल नंबर 359 दिखाया गया है। 359 सीनियर नंबर के सामने 711 अंक दिखाए गए हैं। इसी प्रकार से हरदयाल स्कूल में पहले कई टॉपर सामने आए थे, लेकिन इस बार कोई नहीं है। यहां 10 विद्यार्थियों के नंबर 600 से अधिक है और सबसे अधिक नंबर 682 है। इसी प्रकार से विजय स्कूल में चार विद्यार्थियों के नंबर 600 से अधिक है। सबसे ज्यादा 651 अंक है। इसी प्रकार से एसआर सेंचुरी स्कूल में बने केंद्र में परीक्षा देने वाले कुल 23 विद्यार्थियों के अंक 600 से अधिक दिखाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक अंक 711 है।
टॉपर ज्यादा आने के बाद बढ़ा था विवाद, दोबारा हुई थी परीक्षा
बहादुरगढ़ के कुल तीन केंद्रों पर नीट की परीक्षा हुई थी। परिणाम आया तो हरयाल स्कूल के केंद्र में सबसे अधिक टॉपर निकले थे। इन सेंटरों पर बच्चों को दो पेपर दिए गए थे। अतिरिक्त समय न मिलने के कारण परिजनों ने एनटीए और नीट को शिकायत की थी। इसके बाद सामने आया था कि बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए। मामला कोर्ट में गया तो झज्जर के दो केंद्रों पर दाेबारा परीक्षा हुई थी। उसके बाद रिवाइज्ड परिणाम जारी किया गया था। इसमें कोई भी टॉपर सामने नहीं आया था।