{"_id":"669c37f2f6c545e5410c4344","slug":"now-there-is-no-topper-in-any-center-of-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112076-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल में वृद्धा की हत्या, वायु सेना में तैनात हवलदार बेटे पर हत्या का शक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल में वृद्धा की हत्या, वायु सेना में तैनात हवलदार बेटे पर हत्या का शक, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 21 Jul 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास(झज्जर)। क्षेत्र के गांव मातनहेल में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा कृष्णा की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। उसका बेटा जम्मू कश्मीर में वायुसेना में तैनात है, जबकि मृतका की पुत्रवधू पति से अनबन होने के बाद से अपने मायके में रह रही है। कृष्णा के मुंह पर चोट के निशान हैं और होंठ कटा हुआ है। गले में चुन्नी बंधी मिली है। कृष्णा की पुत्रवधू सुमन ने अपने ही पति प्रवीण पर सास की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर प्रवीण पुत्र रामफल निवासी मातनहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना पाकर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू को भी फोन कर हादसे की जानकारी दी। पुत्रवधू अपने परिजनों के साथ मातनहेल पहुंची। पुत्रवधू ने अपने ही पति पर मां की हत्या करने के आरोप लगाएं हैं। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान कृष्णा (58)पत्नी रामफुल निवासी मातनहेल के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुमन पत्नी प्रवीन निवासी मातनहेल ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले प्रवीन निवासी मातनहेल के साथ हुई थी। उसके पति प्रवीण वायुसेना में जम्मू में हवलदार हैँ। उसकी शादी के दो दिन बाद उसके ससुर रामफुल का देहांत हो गया था। इसके बाद वह अपने सात साल के बेटे और अपनी सास के जम्मू में चली गई थी। सुमन का आरोप है कि वहां उसका पति प्रवीण उनके साथ झगड़ा करता था, जिसके कारण वह अपने बेटे को लेकर अपने मायके एमपी माजरा आ गई थी। उसकी सास कृष्णा उसके पति के पास ही रह गई थी। बाद में उसके पति प्रवीण का सास कृष्णा के साथ झगड़ा होने लगा। इसके चलते उसकी सास भी जम्मू से अपने घर गांव मातनहेल आ गई थी। मृतका की पुत्रवधू ने आरोप लगाया कि उसके पति प्रवीण ने ही सास कृष्णा की हत्या की है।
विज्ञापन
प्रवीण तीन दिन से डयूटी से चल रहा अनुपस्थिति
मातनहेल की महिला कृष्णा की हत्या के आरोपी उनका पुत्र प्रवीण वर्तमान में जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स में हवलदार के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार प्रवीण पिछले तीन दिन से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के बाद वह तीन दिन किसके संपर्क में रहा और उसने कहां इतना समय बिताया, यह सवाल भी लोगों की दबी जुबान पर आ रहा हैं। अब यह जांच का विषय है।
मेडिकल बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम
मृतका कृष्णा के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक महिला की हत्या की संबंध में अन्य जानकारियां पुलिस को हासिल होगी कि मृतक महिला की हत्या गला दबाकर की गई है या किसी हथियार से महिला की मौत हुई है।
वर्जन
महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। परिजनों में मृतका के बेटे पर हत्या का शक जाहिर किया हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
गुलाब सिंह, एसीपी, मातनहेल