फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now the sultry heat bothered me

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Sun, 23 Jun 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Now the sultry heat bothered me
बहादुरगढ़। शुक्रवार को बारिश होने के बाद शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो 27 से 30 जून के बीच मानसून का आगमन होगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। अभी 25 तक लोगों को गर्मी यूं ही परेशान करेगी। इसके बाद तापमान कम होगा और लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है। शनिवार को एक्यूआई येलो जोन में 126 पर पहुंचा। कई दिनों से एक्यूआई 150 से अधिक चल रहा था। क्षेत्रवासियों को एक्यूआई कम होने के बाद प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है। बारिश के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री पर पहुंचा था। वह शनिवार को 42 और 31 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन भर तेज धूप नहीं रही, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed