{"_id":"602c315d8ebc3ee9434b203f","slug":"now-smart-mobile-will-be-the-ticket-for-traveling-in-metro-bahadurgarh-news-rtk595733620","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट मोबाइल ही टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट मोबाइल ही टिकट
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपने लाखों यात्रियों को नई तकनीकी और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने में आगे रहा है। इस कड़ी में दिल्ली मेट्रो यात्रा करने के तरीकों में भी कई फेरबदल करने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए आपका डेबिट, क्रेडिट कार्ड के अलावा स्मार्ट मोबाइल फोन ही आपका टिकट होगा। मेट्रो के सभी 285 मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल से क्यूआर कोड या डेबिट क्रेडिट कार्ड स्कैन करके आपको प्रवेश मिल सकेगा। दिल्ली मेट्रो ने सभी तीनों चरणों के नेटवर्क पर ओपन लूप टिक्टिंग के लिए निविदा जारी की है। उम्मीद इसी माह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
डीएमआरसी के मुताबिक इससे मेट्रो की खर्चे में कमी आएगी। साथ ही स्टेशन पर व्यस्त समय में स्मार्ट कार्ड व टोकन के लिए लगने वाली लंबी कतार भी खत्म होगी। मेट्रो ने इच्छुक कंपनियों को क्यूआर कोड, ईएमवी (यूरोपे, वीजा, मास्टर कार्ड) के अलावा रूपे डेबिट, क्रेडिट कार्ड आधारित अकाउंट बेस्ड टिक्टिंग के लिए आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन सिर्फ किसी एक लाइन या एक चरण के नेटवर्क के लिए नहीं बल्कि तीनों चरणों में अब तक बने 389 किलोमीटर स्टेशन के लिए मांगें गए हैं। वर्तमान में यह सुविधा सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर लागू है। हालांकि, वहां पर भी सिर्फ रूपे आधारित डेबिट व क्रेडिट कार्ड उपलब्ध है।
स्मार्ट कार्ड रखने से मिलेगा छुटकारा
उक्त सुविधा शुरू होने के बाद मेट्रो यात्रियों को मेट्रो स्मार्ट कार्ड साथ रखने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी। यात्री अपने बैंक खाते के साथ मिले डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये प्रवेश कर सकेंगे और बाहर निकल सकेंगे। मेट्रो निविदा के मुताबिक इच्छुक कंपनियां न सिर्फ टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। बल्कि, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। नई टिकटिंग व्यवस्था से पैसे सीधे यात्री के अकाउंट से कटेंगे। उसके लिए उन्हें अलग से स्मार्ट कार्ड या टोकन खरीदने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। यह कब तक लागू होगा यह कंपनियों की ओर से आने वाले प्रस्ताव पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
जुर्माने का भुगतान भी कार्ड से
दिल्ली मेट्रो के यात्री अब जुर्माने का भुगतान भी मेट्रो स्मार्ट कार्ड से कर पाएंगे। फिलहाल तक स्मार्ट कार्ड में पैसा होने के बाद भी आपको कैश देकर ही जुर्माना भरने का प्रावधान था। अब यात्री स्मार्ट कार्ड में मौजूद पैसे से जुर्माने का भुगतान कर पाएंगे। यह जुर्माना मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते समय लगता है। यह उस समय होता है, जब स्मार्ट कार्ड से पिछली बार आपका किराया नहीं काटा गया होता है या फिर जब टोकन कहीं का लेकर उससे लंबा सफर करते हैं।
ये होगा फायदा
1. व्यस्त समय में टोकन, स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की कतार खत्म हो जाएगी।
2. एएफसी गेट से यात्रियों के प्रवेश में लगने वाले समय घटेगा।
3. परिचालन घाटा उठा रही मेट्रो का खर्च घटेगा, टोकन काउंटर खत्म होंगे।
4. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कॉर्ड विस्तार में तेजी से मदद मिलेगी।
सरकार देश डिजीटल पेमेंट क ो बढ़ावा दे रही
केंद्र सरकार एक देश में एक कार्ड एक मोबिलिटी कार्ड व डिजीटल पेमेंट क ो बढ़ावा दे रही है। दिल्ली में एयरपोर्ट लाइन पर इसकी शुरूआत हो चुकी है, मगर यह एक सीमित यानी सिर्फ रूपे कार्ड पर ही चलता है। मेट्रो को इस योजना यानि सभी ईएमवी कार्ड को लागू करने से इस योजना को विस्तार मिलेगी। नई व्यवस्था के बाद यात्री डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी दिल्ली मेट्रो में भी सफर कर पाएंगे।
डीएमआरसी ने किया एएफसी सिस्टम विकसित
डीएमआरसी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के डायरेक्टर अनुज दयाल का कहना है कि क्यूआर कोड को लागू करने, ईएमवी एवं रूपे आधारित टिकटिंग को अपग्रेड करने के लिए डीएमआरसी ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट निमंत्रित किया है। डीएमआरसी ने एएफसी सिस्टम विकसित किया है, उसे अपग्रेड करने की जरूरत है।