फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now family identity cards will be made in private schools

अब प्राइवेट स्कूलों में बनेंगे परिवार पहचान पत्र

Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now family identity cards will be made in private schools
सरकारी स्कूलों के बाद अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए परिवार पहचान पत्र बनाए जाएंगे। हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राइवेट स्कूलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिलों में परिवार पहचान पत्र बनाने का काम शुरू किया जाएगा। 28 से 30 सितंबर के बीच रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में यह कार्य संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों के मुखिया और प्रबंधक को इस बारे में पत्र जारी किया है। शिक्षा निदेशालय ने आदेश में कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के परिवारों के पहचान पत्र का सत्यापन का कार्य सरकारी स्कूलों के निजी स्कूलों में भी साथ-साथ किया जाए। इसके लिए छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया जाए और तय तिथि और समय पर विद्यालय में सत्यापन के लिए बुलाया जाए। सत्यापन का कार्य स्कूल के स्टाफ द्वारा ही किया जाएगा। इसमें पोर्टल पर डाटा एंट्री के लिए समुचित स्टाफ, स्थानीय जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने कोरोना के बचाव को लेकर नियमों की पालना करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों को समय सारिणी बनाकर बुलाने को कहा गया है। वही 50 से ज्यादा व्यक्ति एकत्र करने पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed