फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now be careful...we are just seven steps away from the restrictions of GRP.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब तो संभल जाओ...ग्रैप की बंदिशों से सिर्फ सात कदम दूर हम

Wed, 04 Oct 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now be careful...we are just seven steps away from the restrictions of GRP.
बहादुरगढ़। एक अक्तूबर से ग्रैप लागू हो गया है। प्रदूषण का स्तर 200 से अधिक होने पर इसकी बंदिशें लागू हो जाएंगी। फिलहाल ये आंकड़ा कम है लेकिन तीन दिनों में ये तेजी से बढ़कर 193 तक पहुंच गया है। यानि ग्रैप की बंदिशों से हम सिर्फ सात कदम दूर हैं। जिस रफ्तार से ये बढ़ रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि जल्दी ही ये आंकड़ा 200 के पार पहुंच जाएगा और जिले में ग्रैप की बंदिशें लागू हो जाएंगी। इसलिए समय रहते संभल जाएं और नियमों का पालन करें। बहादुरगढ़ में दोपहर 12.10 बजे एक्यूआई 193 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) न में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कार्य करता है। मंगलवार को झ ार रोड़ पर स्थित आईटीआई में लगी घास-फूंस और कूड़े कचरे को आग के हवाले किया गया। यहां पर न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की नजर पड़ी और न ही कार्रवाई करने वाले अन्य संबंधित विभाग की। हालांकि आईटीआई में यह आग किसने और किस मकसद से लगाई। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करने पर वे दूसरे विभागों पर कार्रवाई करने के जिम्मे का पल्ला झाड़ते नजर आए।
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काफी सख्त है। इसे नियंत्रित करने के लिए 1 अक्टूबर से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू हो गया है। नियमानुसार प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 200 से अधिक होने पर इनकी पाबंदी लागू हो जाएगी। फिलहाल ये आंकड़ा 200 से नीचे हैं लेकिन तीन दिनों से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। एक अक्तूबर को ये 116 पर था । मंगलवार को ये काफी अधिक बढ़कर 193 पर पहुंच गया। इसकी तेजी देखकर लग रहा है कि जल्दी ही ये 200 पर पहुंच जाएगा। इसके बाद जिले में ग्रैप की बंदिशें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी नहीं मान रहे लोग...जला रहे कबाड़
प्रदूषण बोर्ड की सख्ती के चलते जिले पर ग्रैप की पाबंदी की तलवार लटकी है। शासन, प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लोगों से पराली, कबाड़ आदि न जलाने की अपील कर रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं संभल रहे। मंगलवार सुबह 11 बजे आईटीआई परिसर के अंदर से काफी अधिक धुआं निकलता नजर आया। आसमान तक धुएं की चादर छाई थी। लोगों को आंखों में जलन भी महसूस हुई। लोग इसे लेकर परेशान दिखे।



प्रदूषण का स्तर
1 अक्तूबर - 116
2 अक्तूबर - 130
3 अक्तूबर - 193

200 से अधिक पहुंचा तो ये बंदिशें झेलनी होंगी


-ऐसे निर्माण रोक दिए जाएंगे जिनसे वातावरण में धूल उड़ती हो।

-मलबा फैलाने वाली निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक।

-प्रदूषण फैल रहे वाहनों पर मोटा जुर्माना लगाया जाएगा।
-त्यौहार और साधारण मौके पर भी पटाखे नहीं जलाए जाएंगे।
-उद्योगों में भी कई तरह की पाबंदी लागू होगी।

इन बातों का रखें ध्यान
-कचरे का नियमानुसार उठान और निस्तारण जरूर करें।
-बाहर या खुले में कचरा न फैलाया जाए और न जलाया जाए।
-सड़कों की मशीन से सफाई की जाए और पानी का छिड़काव हो।

-निर्माण सामग्री और तोड़फोड़ से निकले मलबे को सही तरीके से ढकें।

-निर्माण स्थलों पर स्मॉग विरोधी गन की व्यवस्था जरूर करनी होगी।



वर्जन...
घास-फूंस में आग लगने की सूचना मिली है। नगर परिषद अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed