फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notorious Naresh alias Sethi's henchman Dharambir alias Chatku caught by STF

कुख्यात नरेश उर्फ सेठी का गुर्गा धर्मबीर उर्फ चटकू चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Sun, 23 Oct 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Notorious Naresh alias Sethi's henchman Dharambir alias Chatku caught by STF
बहादुरगढ़। स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व उप-पुलिस अधीक्षक बहादुरगढ सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में कार्य करते हुए बहादुरगढ़ एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने अतिवांछित अपराधी धर्मबीर उर्फ प्रदीप उर्फ चटकू वासी गांव बहराणा को राजस्थान के कोटपुतली से काबू किया है।
विज्ञापन

चटकू ने जुलाई 2022 को फरीदाबाद में एक फैक्ट्री मालिक से अपने साथी नितिन उर्फ नोनू उर्फ हाई रिस्क व जौरा के साथ मिलकर फिरौती की मांगी थी। व्यापारी द्वारा फिरौती से इनकार करने पर 29 जुलाई 2022 को नितिन उर्फ नोनू के साथ मिलकर उक्त व्यापारी के पाली फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर जाकर गोली चलाई थी। इसके बारे में फरीदाबाद में केस दर्ज है और इस केस में उक्त अपराधी अभी तक गिरफ्तारी से बचा हुआ था। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मबीर झज्जर के कुख्यात बदमाश नरेश उर्फ सेठी के भतीजे अक्षय के माध्यम से गैंग मे शामिल हुआ तथा गैंग के इशारे पर गैर कानूनी कार्य करने लगा। इससे पहले भी वर्ष 2017 में आरोपी अवैध हथियार के साथ झज्जर पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। एसटीएफ बहादुरगढ़ ने आरोपी धर्मबीर उर्फ चटकू को पूछताछ के लिए सेक्टर-30 सीआईए स्टाफ फरीदाबाद की टीम के सुपुर्द कर दिया है। अब इस मामले में कार्यवाही फरीदाबाद पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed