फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notices sent by the municipality to commercial property tax holders

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को नगर पालिका ने भेजे नोटिस

Thu, 18 Dec 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Notices sent by the municipality to commercial property tax holders
17jjrp10- नगर पालिका बेरी का कार्यालय। संवाद - फोटो : अमर उजाला
बेरी। पिछले लंबे समय से कॉमर्शियल प्रापर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ नगर पालिका बेरी ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर पालिका की तरफ बकायादारों को पिछले सप्ताह नोटिस भेजे गए हैं। पालिका की तरफ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी न भरने को लेकर सूची तैयार की गई। इसमें 4 निजी स्कूल व 3 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिस जगह पर बैंक चल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पालिका की तरफ से कॉमर्शियल प्रॉपर्टी बकायादारों को नोटिस भेजने का काम शुरू किया हुआ है। पालिका की तरफ से बकायादारों को प्रापर्टी भरने के लिए तीन नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद टैक्स नहीं भरने पर प्रापर्टी को सील भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका सचिव का कहना है कि अभी फिलहाल पालिका की तरफ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद शहर में प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों की तरफ लाखों रुपये बकाया

नगर पालिका बेरी में कॉमर्शियल की बजाय सरकारी विभाग भी प्रापर्टी भरने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग बेरी बस स्टैंड सहित अन्य विभागों की तरफ पालिका लाखों रुपये टैक्स बकाया हैं। पालिका अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों की तरफ से प्रापर्टी टैक्स न भरने को लेकर संबंधित विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और उनको टैक्स भरने के लिए कहा जाएगा।





कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के लिए 7 प्रॉपर्टी धारकों को पालिका की तरफ से एक नोटिस भेजा गया। इसमें 4 निजी स्कूल और 3 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जहां बैंक चल रहे हैं। बकायादारों को तीन नोटिस भेजे जाएंगे। उसके बाद भी टैक्स जमा नहीं कराते है तो उनकी प्रापर्टी को सील किया जाएगा। आमजन से अपील भी की है कि अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवाएं।
- पूजा, सचिव, नगरपालिका, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed