फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Not satisfied with child protection and welfare: Tripti

बच्चों के संरक्षण और कल्याण से संतुष्ट नहीं : तृप्ति

Fri, 03 Jul 2026 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Not satisfied with child protection and welfare: Tripti
03jjrp15- निरीक्षण के दौरान जानकारी लेती हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरमैन तृप्ति श्यो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर/बहादुरगढ़। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने शुक्रवार को झज्जर के बाल भवन का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं काे देखा।
उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बच्चों के संरक्षण और कल्याण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। तृप्ति श्योराण ने कहा कि वह कार्य से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। कार्यप्रणाली में कई कमियां सामने आई हैं, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले महीने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी और यह देखा जाएगा कि दिए गए निर्देशों पर कितना अमल हुआ है। चेयरपर्सन ने बाल मजदूरी के मामलों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किए बच्चों को छोड़ देना गलत है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी में मिले बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि वे दोबारा मजदूरी की ओर न जाकर शिक्षा से जुड़ सकें। उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि यह उनका झज्जर का पहला दौरा है और वह यहां की पूरी व्यवस्था को समझने और परखने आई हूं। उन्होंने बाल कल्याण समिति के चेयरमैन को बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव से शिष्टाचार भेंट की। बच्चों से जुड़े मामलों के न्यायिक पक्ष एवं समन्वय व्यवस्था पर चर्चा की। आयोग की तृप्ति श्योराण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरपुर पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और नवजात देखभाल इकाई (एनआईसीयू), प्रसूति कक्ष, ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने अस्पताल में स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन और बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांव जहांगीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
उमंग जगन्नाथ आश्रम में ली जानकारी
तृप्ति श्योराण ने बहादुरगढ़ स्थित उमंग जगन्नाथ आश्रम (चिल्ड्रन होम) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। संस्थानों में उपलब्ध शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने बहादुरगढ़ स्थित एक फूड प्रोडक्ट संस्थान का दौरा कर श्रम विभाग के अधिकारियों से बाल श्रम निषेध कानूनों के अनुपालन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed